Showing posts with label Poems. Show all posts
Showing posts with label Poems. Show all posts

Monday, 28 February 2011

कविता

काव्य  एक  अनुभूति  है, कविता  एक   यात्रा  है
ऊंचे  हिमशिखरों  से  जैसे  कोई  नदी  अपनी  धरा  लिए  चलती
कहीं  ठिठक  कर  कहीं  मनमाने  ढंग  से  बात  अपनी  कहती
कविता  भी  कलम  के  माध्यम  से  पंक्तियों  में बढ़ कोई  सरिता सी  है
जो  अविरल  रूप  से  अपने  गंतव्य  को  प्रति  पल  अपने  साथ  लिए  रहती  है
कवि  के  लिए  उसकी  कविता  एक  गंगाजल  है  और  उसका  उदगम  एक  पवित्र  स्थल है